बाराबंकी। उत्तरप्रदेश के बाराबंकी में सोमवार की सुबह एक बड़ी दुर्घटना घटित हो गई। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खड़ी डबल डेकर बस को दूसरी बस ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 08 यात्रियों की मौ$के पर ही मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि डबल डेकर बस बुंरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
यह घटना लोनीकटरा थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुँचा और घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि डबल डेकर बस बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही थी। जो पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास बस खड़ी थी। सुबह 4:47 बजे तेज रफ्तार में आई दूसरी बस ने टक्कर मार दी।




























Views Today : 20
Views Last 7 days : 270
Views Last 30 days : 1275
Views This Year : 7085
Total views : 107558
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31