नई दिल्ली। द्रौपदी मुर्मू सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। 15वें राष्ट्रपति के लिए गुरुवार को हुई काउंटिंग में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस (UPA) के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को तीसरे राउंड की गिनती में ही हरा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुर्मू के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी।
जीत के लिए आवश्यक 05 लाख 43 हज़ार 261 वोट तीसरे राउंड में ही मिल चुके थे। थर्ड राउंड के बाद उन्हें 05 लाख 77 हज़ार 777 वोट मिले। जबकि, यशवंत सिन्हा को 02 लाख 61 हज़ार 62 वोट ही मिले। इसमें राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों समेत 20 राज्यों के वोट शामिल हैं।
वोट प्रतिशत की बात करें तो द्रौपदी मुर्मू को 64 प्रतिशत और यशवंत सिन्हा को 36 प्रतिशत वोट मिले।





























Views Today : 3
Views Last 7 days : 126
Views Last 30 days : 762
Views This Year : 8329
Total views : 108802
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.128