लखनऊ। उत्तरप्रदेश के सीतापुर जि़ले में दजऱ् मामले में शनिवार को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के कुछ घंटों बाद ही लखीमपुरखीरी जि़ले की पुलिस ने ऑल्ट न्यूज के फाउंडर मोहम्मद जुबैर को पुन: गिरफ्तार कर लिया। 2021 में उनके ख़िलाफ़ मोहम्मदी पुलिस थाने में दो समुदायों के बीच वैमनस्य बढ़ाने के आरोप में प्रकरण दर्ज किया गया था। लखीमपुरखीरी की कोर्ट ने इस मामले में मोहम्मद जुबैर को 11 जुलाई को पेश होने का आदेश जारी किया था।लखीमपुरखीरी में यह केस आशीष कुमार कटियार की शिकायत पर दर्ज किया गया था। उनका कहना था कि जुबैर ने ट्विटर पर गलत खबर फैलाकर दो समुदायों के बीच खाई पैदा करने की कोशिश की थी। पुलिस ने उनके ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 153 ए के तहत प्रकरण दर्ज किया था। जि़ले के एसपी संजीव सुमन ने कहा कि जेल अथॉरिटी की ड्यूटी है कि वो जुबैर को कोर्ट में पेश करें।
लखीमपुरखीरी की पुलिस ने शुक्रवार को ही लोकल कोर्ट से जुबैर की अरेस्ट को लेकर वारंट हासिल कर लिया था। पुलिस ने ये वारंट सीतापुर की जेल में भेजा था। उधऱ जुबैर के वकील ने उनकी अरेस्ट की पुष्टि करते हुए कहा है कि वो कोर्ट में अपील करेंगे। उनका कहना है कि पुलिस जुबैर के ख़िलाफ़ बदनीयती से काम कर रही है। वो उन्हें किसी भी सूरत में जेल से बाहर नहीं निकलने देना चाहती।




























Views Today : 29
Views Last 7 days : 279
Views Last 30 days : 1284
Views This Year : 7094
Total views : 107567
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31