बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार देर शाम एक ज्वैलर्स से 33 लाख रुपए के गहने लूट लिए। ज्वैलर्स दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश पहुंचे और कट्टा दिखाकर बाइक की डिक्की में रखे गहने निकाल लिए। डिक्की में 25 किलो चांदी और 250 ग्राम सोने के गहने थे। इसके अलावा 03 लाख रुपए नगद भी थे। व्यापारी ने मामले की शिकायत भाटापारा थाने में की है।
मिली जानकारी के मुताबिक, भाटापारा निवासी अमन सोनी की तरेंगा-रोहरा मार्ग पर सोने-चाँदी कीह दुकान है। रोज की तरह वह सोमवार शाम करीब 7-8 बजे दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। उनके साथ उनकी बहन भी थी। अभी वे दुकान बंद कर आगे बढ़े ही थे कि बाइक सवार तीन बदमाश पीछे से पहुंच गए। उन्होंने अमन और उनकी बहन की कनपटी पर कट्टा सटा दिया। इसके बाद बाइक की डिक्की में रखे गहने और रुपए लूटकर भाग निकले।




























Views Today : 29
Views Last 7 days : 279
Views Last 30 days : 1284
Views This Year : 7094
Total views : 107567
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31