नई दिल्ली। हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन कायक्रम में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में हैदराबाद को भाग्यनगर कहा। आपने कहा कि भाग्यनगर में ही सरदार पटेल ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का नारा दिया था। हमारी पार्टी का नारा भी यही है, हमारा एक ही कार्यक्रम है- तुष्टिकरण खत्म कर हमें तृप्तिकरण का रास्ता अपनाना। उन्होंने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी की तारीफ करते हुए इसे ऐतिहासिक फैसला बताया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश वंशवादी राजनीति और वंशवादी राजनीति करने वाले दलों से परेशान हो गया है। ऐसी पार्टियां देश में ज़्यादा समय तक नहीं टिकेंगी। कुछ पार्टियाँ तो अपना अस्तित्व बचाने के लिए लड़ रही हैं। हमें ऐसी पार्टियों का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए, बल्कि उनकी गलतियों से सीखने की ज़रूरत है।





























Views Today :
Views Last 7 days : 117
Views Last 30 days : 714
Views This Year : 8334
Total views : 108807
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8