मोरिंगा पाउडर का सेवन करने से शरीर को अनेक लाभ प्राप्त होते हैं। मोरिंगा की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। इसकी पत्तियों को सुखाकर मोरिंगा का पाउडर बनाया जाता है। इसके पाउडर में विटामिन ए, बी, सी, ई, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, राइबोफ्लेविन और मैग्नीशियम जैसे पोषकतत्त्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य और स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते है। मोरिंगा पाउडर हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करता है।
लिवर को स्वस्थ बनाए
लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए मोरिंगा पाउडर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि, मोरिंगा पाउडर में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में मौज़ूद विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करते हैं। जिसकी वजह से लिवर स्वस्थ रहता है और लिवर की कार्यक्षमता बढ़ती है।
स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करे
यदि स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करना है, तो मोरिंगा पाउडर का सेवन करें, क्योंकि इसमें कई ऐसे पोषकतत्त्व पाए जाते हैं, जो स्किन स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करते हैं। इसके अलावा, पिंपल्स और दाग धब्बों जैसी से निज़ात दिलाने में मदद करते हैं।
हार्ट को स्वस्थ बनाए
हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने के लिए मोरिंगा पाउडर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि, मोरिंगा पाउडर में पाए जाने वाले पोषकतत्त्व हार्ट को मज़बूत बनाने में मदद करता है। साथ ही ये शरीर में बढ़े खराब कोलेस्ट्रॉल की लेवल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ाता है।





























Views Today : 27
Views Last 7 days : 277
Views Last 30 days : 1282
Views This Year : 7092
Total views : 107565
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31