हमीरपुर, अजय शिवहरे। देशस्तर पर चल रहे जनजागरण अभियान के तारतम्य में भगवती मानव कल्याण संगठन और पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के द्वारा जून माह के चतुर्थ रविवार को शल्लेश्वर मंदिर, सरीला, हमीरपुर में मासिक महाआरती सम्पन्न की गई।
इस दिव्य अनुष्ठान की समापन बेला पर संगठन के टीम प्रमुख नरेन्द्र सिंह जी के आशीर्वाद से आज करोड़ों लोग नशे-मांस से मुक्त चरित्रवान् और चेतनावान् जीवन प्राप्त करके जीवन को खुशहाल बना चुके हैं और उनके घरों पर माता जगदम्बे की ज्योति जल रही है। संगठन के जि़ला उपाध्यक्ष चुनूबाद कुशवाहा जी ने कहा कि आइए हम सभी परम पूज्य गुरुवरश्री की विचारधारा पर चलते हुए स्वयं के साथ ही अपने परिवार और समाज को संस्कारवान बनाएं, जिससे सभी का जीवन खुशहाल हो सके।
टीमप्रमुख स्नेहलता राजपूत जी ने भी उपस्थित भक्तों के समक्ष अपने विचार रखे। अंत में उपस्थित भक्तों के प्रति भानसिंह प्रजापति जी ने संगठन एवं ट्रस्ट की ओर से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन टीमप्रमुख अनिल सेंगर जी ने किया!





























Views Today :
Views Last 7 days : 117
Views Last 30 days : 714
Views This Year : 8334
Total views : 108807
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8