नर्वल, कानपुर। सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में हर माह की तरह जून माह में भी चतुर्थ रविवार को तुलसी वाटिका, तहसील-नर्वल, जि़ला-कानपुर में महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया।
इस अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन के जि़लाध्यक्ष योगेंद्र तिवारी जी ने कहा कि संगठन का लक्ष्य है मानवता की सेवा करना, जन-जन में चेतना का संचार करना। संगठन का हर कार्यकर्ता धर्मयोद्धा है और वे समाज में धर्म की स्थापना हेतु निरन्तर प्रयासरत हैं।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जि़लाध्यक्ष चंद्रेश सिंह जी ने कहा, समाज के हर वर्ग के लोगों को, शासन द्वारा यदि कोई ऐसा कार्य किया जाता है, जो समाज हित में नहीं है तो उसका खुलकर विरोध करना चाहिए। हमारे सामने यदि अधर्म हो रहा है और हमने उसके विरुद्ध आवाज़ नही उठाई, तो निश्चय ही उसका दुष्परिणाम सभी को भोगना पड़ेगा। महिला शाखा की रमा सिंह जी और प्रीती सोनी जी ने भी अपने सारगर्भित विचार उपस्थित भक्तों के समक्ष रखे।
उद्बोधनक्रम के पश्चात् ज्ञानेश तिवारी जी ने उपस्थित भक्तों के प्रति आभार जताया और अन्त में शक्ति जल व प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव सौरभ मिश्र जी ने किया।





























Views Today :
Views Last 7 days : 117
Views Last 30 days : 714
Views This Year : 8334
Total views : 108807
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8