मुरैना। मुरैना में वन विभाग की नीलामी से ट्रैक्टर-ट्राली खरीदकर ले जा रहे दो युवकों पर बदमाशों ने फायरिंग की और ट्रैक्टर की ट्राली लेकर भाग गए। घटना मुरैना आरटीओ बैरियर के पास की है। घटना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है।
फरियादी मुलायम सिंह ने वन विभाग की नीलामी में भाग लेकर चार लाख 72 हज़ार रुपए में एक ट्रैक्टर की ट्रॉली खरीदी थी और अपने भाई को साथ धौलपुर रोड स्थित वन विभाग के डिपो से ट्रॉली लेकर शिवपुरी जा रहे थे। अभी मुरैना आरटीओ बैरियर के पास पहुंचे ही थे कि एक बोलेरो कार व दो बाइकों पर सवार कुछ बदमाश वहाँ पहुंचे तथा उन्होंने उन पर कट्टे से दो फायर किए तथा उनके ट्रैक्टर में लगी ट्रॉली छुड़ाकर ले गए।
थाने में दर्ज कराया लूट का मामला
पीडि़त ने सिविल लाइन थाने में अज्ञात आरोपियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कराया है। फरियादी ने बताया कि उन्होंने डिपो के कोटवार से कहा था कि एक दिन के लिए और ट्रैक्टर ट्रॉली को डिपो में रहने दें, लेकिन उसने मना कर दिया। जैसे ही वे लोग ट्रैक्टर ट्रॉली निकालकर ले गए, उसने ट्रैक्टर के मालिक को फोन कर दिया, जिससे वे लोग वहां पहुंच गए और ट्रॉली को लूट ले गए।




























Views Today : 20
Views Last 7 days : 270
Views Last 30 days : 1275
Views This Year : 7085
Total views : 107558
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31