बालों के लिए इमली की पत्तियाँ पर्याप्त फायदेमंद साबित हो सकती हैं। इसके इस्तेमाल से आप बालों की ग्रोथ को भी बढ़ा सकते हैं। साथ ही यह बालों से डैंड्रफ और बैक्टीरियल समस्याओं को दूर कर सकता है। बालों की ग्रोथ को तेज करने के लिए इमली की पत्तियों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
कैसे करें इस्तेमाल?
पानी को अच्छे से उबाल लें, अब इसमें इमली की पत्तियों को डालकर थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इसके बाद इस पानी से अपने बालों को धोएं। इससे आपके बालों से डैंड्रफ की परेशानी दूर होगी।
बालों को झडऩे से रोकने और बालों को मज़बूत बनाने के लिए इमली की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए इमली की पत्तियों को पीस लें। अब इसमें थोड़ी सी दही मिक्स करके इसे अपने बालों पर लगाएं। कुछ देर के लिए बालों की अच्छे से मसाज करें और गर्म तौलिए से 15 मिनट के लिए लपेट दें। बाद में नॉर्मल पानी से अपने बालों को धो लें। इससे झड़ते और बेजान बालों की परेशानी दूर होगी।
इमली की पत्तियों में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है, जो झड़ते और टूटते बालों की परेशानी को दूर कर सकता है। साथ ही यह आपके बालों को अंदर से मज़बूत करने में असरदार होता है।
बालों की चमक बनाए रखे
इमली की पत्तियों में मौज़ूद गुण आपके बालों की चमक को बनाए रख सकता है। इसके लिए इमली की पत्तियों के रस में थोड़ा सा शहद मिक्स कर लें। अब इस मास्क को अपने बालों पर लगाएं। बाद में इसे नॉर्मल पानी से धो लें। इससे आपके बालों की चमक बढ़ेगी।




























Views Today : 18
Views Last 7 days : 268
Views Last 30 days : 1273
Views This Year : 7083
Total views : 107556
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31