इंदौर। इंदौर शहर के भंवरकुआं क्षेत्र में गुरुवार को कुछ बदमाशों द्वारा एक छात्र को बुरी तरह पीटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि गैस की नली और बैल्ट से लगभग आधे घंटे तक पिटाई की, जिससे वह बेहोश गया, इसके बाद उसके होश में आते ही मुँह पर पानी डाला और भाग गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की पतासाजी कर रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मोहित सिसौदिया निवासी कन्नौद ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि पंकज जाट निवासी कन्नौद और पीयूष जाट निवासी नेमावर सहित अन्य तीन उनके साथियों ने मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट की, वह बेहोश हो गया तो उसके मुहं में पानी डाला, जैसे ही उसे होश आया तो सभी भाग गए। मोहित ने बताया कि सभी ने मिलकर गैस की नली, बैल्ट आदि से आधा घंटा तक जमकर मारा, जिससे उसकी पीठ, कमर, हाथ पैर सभी जगह लाल निशान हो गए हैं।




























Views Today : 18
Views Last 7 days : 268
Views Last 30 days : 1273
Views This Year : 7083
Total views : 107556
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31