चंडीगढ़। भ्रष्टाचार को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार संगरूर लोकसभा उप चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका दे सकती है। पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू भी आप सरकार के निशाने पर है।
इससे पूर्व भी सरकार ने अपना फोकस पूर्व ग्रामीण विकासमंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा पर किया था, जबकि शिकायत पूर्व वनमंत्री साधू सिंह धर्मसोत और संगत सिंह गिलजियां पर दर्ज की गयी।
साधू सिंह धर्मसोत और संगत सिंह गिलजियां पर भ्रष्टाचार की शिकाय दर्ज करने व धर्मसोत की गिरफ्तारी को लेकर सरकार ने किसी को कानोंकान खबर नहीं होने दी, जबकि भारत भूषण आशू के बारे में ऐसी एहतियात नहीं बरती गई, जिससे इस बात के पूरे-पूरे संकेत मिलते हैं कि सरकार के निशाने पर कोई और पूर्व मंत्री है।
कांग्रेस की चिंता इस बात को लेकर अधिक है कि उन पर ‘भ्रष्टाचारी’ होने का कलंक लगता जा रहा है। जिसका असर सीधा-सीधा संगरूर में होने वाले लोकसभा के उपचुनाव पर पड़ सकता है।
आप ने छेड़ रखा है अभियान
आप सरकार ने भ्रष्टाचार को लेकर अभियान छेड़ रखा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने स्वास्थ्यमंत्री डॉ. विजय सिंगला के विरुद्ध भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करवाया और उन्हें कैबिनेट से भी बर्खास्त कर दिया। कांग्रेस के पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत और संगत सिंह गिलजियां के खिलाफ विजिलेंस ने शिकायत दर्ज किया।
सूत्रोंं के अनुसार, साधू सिंह धर्मसोत इस समय न्यायिक हिरासत में है, जबकि गिलजियां विजिलेंस की पकड़ से बाहर हैं। पूर्व खाद्य एवं आपूर्तिमंत्री भारत भूषण आशू के विरुद्ध विजिलेंस ने जांच शुरू कर दी है और पूर्व ग्रामीण विकासमंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा पहले ही सरकार के निशाने पर हैं।




























Views Today : 18
Views Last 7 days : 268
Views Last 30 days : 1273
Views This Year : 7083
Total views : 107556
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31