नई दिल्ली। राष्ट्रीय ई-गवर्नेस सर्विस डिलीवरी असेसमेंट (एनईएसडीए) के मामले में केरल पूरे देश में पहले स्थान पर है। सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में केरल का समग्र अनुपालन स्कोर उच्चतम है। इसके अलावा ओडिशा, तमिलनाडु, पंजाब, कर्नाटक और उत्तरप्रदेश में 85 प्रतिशत से अधिक का सेवा अनुपालन किया गया है।
केंद्र सरकार हर दो साल में यह रिपोर्ट तैयार करती है। इसमें सरकारों को अपनी ई-गवर्नेंस सेवा वितरण प्रणाली को और सशक्त बनाने का सुझाव दिया गया है। जम्मू-कश्मीर ने इस मामले में केंद्र शासित प्रदेशों की सूची में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। इसने लगभग 90 प्रतिशत सेवाओं का अनुपालन किया है।
कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि केंद्रशासित प्रदेशों की श्रेणी में जम्मू-कश्मीर का पहली बार एनईएसडीए 2021 में मूल्यांकन किया गया था। छह क्षेत्रों के लिए सभी केंद्रशासित प्रदेशों में इसने सर्वोच्च अंक हासिल किया है।
मेघालय और नगालैंड का ई-सेवा पोर्टल प्रमुख राज्य पोर्टल हैं, जो पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों के सभी मूल्यांकन मानकों में 90 प्रतिशत से अधिक अनुपालन के साथ शीर्ष पर हैं।




























Views Today : 22
Views Last 7 days : 124
Views Last 30 days : 853
Views This Year : 8244
Total views : 108717
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.178