नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को क्रेडिट-लिंक्ड सरकारी योजनाओं के लिए जन समर्थ पोर्टल लॉन्च किया। इससे सरकारी स्कीम के तहत लोन लेना आसान हो जाएगा। इस पोर्टल से 13 सरकारी स्कीम के तहत लोन लेने के लिए आनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। फिलहाल, चार श्रेणी के लोन के लिए आवेदन करने की सुविधा होगी। इनमें शिक्षा, कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर, कारोबार शुरुआत एवं जीवनयापन लोन शामिल हैं। लोन के आवेदन से लेकर उसकी मंजूरी तक, सब काम जन समर्थ पोर्टल से ऑनलाइन होगा। पोर्टल में आवेदक अपने लोन की स्थिति भी देख सकेंगे। आवेदक लोन नहीं मिलने पर उसकी शिकायत भी आनलाइन कर सकेंगे।
जन समर्थ पोर्टल है क्या?
जन समर्थ पोर्टल एक डिजिटल पोर्टल है, जहाँं 13 क्रेडिट लिंक्ड सरकारी योजनाएं मौज़ूद होंगी। इस पोर्टल के जरिए लोन लेने के इच्छुक व्यक्ति आसान तरीके से अपनी पात्रता यानि एलिजिबिलिटी की जांच कर सकते हैं। अगर कर्ज लेने का इच्छुक लोन के लिए पात्र है, तो वो पोर्टल पर अप्लाई भी कर सकता है। इसके साथ ही उसे हाथों-हाथ डिजिटली अनुमति भी मिल जाएगी। इसके साथ कोई भी आवेदक, अप्लाई करने के बाद अपने लोन के स्टेटस की जानकारी भी हासिल कर सकता है।
तीन दिन में होगा समस्या का समाधान
तीन दिनों में आवेदक की शिकायत का निपटान करना होगा। जानकारों के मुताबिक, जन समर्थ पोर्टल पर आवेदक के साथ बैंक एवं लोन देने वाली विभिन्न प्रकार की छोटी-बड़ी संस्थाएं भी उपलब्ध होंगी, जो लोन के लिए आने वाले आवेदन पर अपनी मंजूरी देंगी। अभी इस पोर्टल से बैंक समेत 125 से अधिक वित्तीय संस्थाएं जुड़ चुकी हैं।




























Views Today : 8
Views Last 7 days : 202
Views Last 30 days : 663
Views This Year : 9255
Total views : 109728
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.227.167