चरखारी, महोबा। सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से प्रत्येक माह की भांति जून माह में भी प्रथम रविवार को सरस्वती शिशु विद्यामंदिर, ड्योढ़ी दरवाजा, चरखारी में महाआरतीक्रम भव्यतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के शुभारंभ में ‘माँ’-गुरुवर के जयकारे लगवाए गए, इसके पश्चात् भक्तों ने साधनाक्रम पूर्ण करते हुए महाआरतीक्रम को पूर्ण किया।
समापन बेला पर भगवती मानव कल्याण संगठन के जि़लाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी जी ने कहा कि हमें छुआछूत, जातिवाद व वैमनष्यभाव से दूर रहते हुए समाज को भी इस हेतु प्रेरित करना है। हम एक चेतनावान् गुरु के शिष्य हैं, जिन्होंने अपना रोम-रोम समाजकल्याण के लिए समर्पित किया है। अपितु हमें परम पूज्य गुरुवरश्री की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि धर्मवान और कर्मवान समाज की स्थापना हो सके।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल धुरिया जी ने कहा कि गुरुवरश्री के द्वारा प्रदत्त तीनों धाराओं के प्रति समर्पित रहते हुए हमें मानवता की सेवा, धर्मरक्षा एवं राष्ट्ररक्षा के लिए हरक्षण तत्पर रहना है। संगठन की महिला शाखा की जि़ला उपाध्यक्ष कु. संध्या कुशवाहा जी ने कहा कि परम पूज्य गुरुवरश्री के द्वारा चलाए गए युग परिवर्तन की यात्रा में हमें अपने जीवन को समर्पित करना है। यह परिवर्तन का काल है और इतिहास साक्षी है कि युग परिवर्तन में नारीशक्ति का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। संगठन के तहसील चरखारी शाखा के उपाध्यक्ष बलराज सिंह जी ने कहा कि जीवन अनमोल है, इसे व्यर्थ न गवाएं और साधना अधिक से अधिक करें, नशे-मांस से दूर रहें और चरित्रवान् जीवन जिएं, इसी में स्वयं का और समाज का कल्याण निहित है।
अंत में तहसील शाखा के अध्यक्ष छोटे सिंह राजपूत जी ने उपस्थित सभी भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया, पश्चात् शक्तिजल और प्रसाद का वितरण किया गया।




























Views Today : 15
Views Last 7 days : 117
Views Last 30 days : 846
Views This Year : 8237
Total views : 108710
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.30