अबूजा। अफ्रीकी के नाइजीरिया में रविवार को कैथोलिक चर्च पर हुए हमले में बच्चों सहित 50 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। साथ ही बड़ी संख्या में अनेक लोग घायल हुए हैं। हमलावरों ने प्रार्थना के लिए आए लोगों पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग की और हथगोले फेंके। हमलावर चर्च के मुख्य पादरी को उठाकर ले गए हैं।
इंटरनेट मीडिया पर हमले का शिकार हुए चर्च की घटना का छायांकन है, उसमें चारोंओर खून फैला दिखाई दे रहा है। हमले का शक देश में सक्रिय मुस्लिम आतंकियों पर है। मिली जानकारी के अनुसार घटना ओंडो प्रांत के पेंटेकोस्ट में स्थित सेंट फ्रांसिस कैथोलिक चर्च की है। वहाँ पर रविवार को प्रार्थना सभा के लिए आए लोगों पर अज्ञात बंदूकधारियों ने फायरिंग शुरू कर दी। घायलों को चिकित्सा हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




























Views Today : 8
Views Last 7 days : 202
Views Last 30 days : 663
Views This Year : 9255
Total views : 109728
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.227.167