नई दिल्ली। सरकार ने रसोई गैस एलपीजी पर मिलने वाली सब्सिडी को सीमित कर दिया है। सब्सिडी ले रहे लाखों उपभोक्ताओं को अब बाज़ार मूल्य का भुगतान करना होगा। उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त कनेक्शन पाने वाली केवल 09 करोड़ गरीब महिलाओं और अन्य लाभार्थियों को ही अब सब्सिडी मिलेगी।
सूत्रों के मुताबिक जून 2020 से रसोई गैस पर कोई सब्सिडी नहीं दी जाती है और केवल वही सब्सिडी प्रदान की जाती है, जिसकी घोषणा वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 21 मार्च को की थी।
राष्ट्रीय राजधानी में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,003 रुपये है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सीधे उनके बैंक खाते में 200 रुपये की सब्सिडी मिलेगी और उनके लिए प्रभावी मूल्य 803 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर होगा। बाकी के लिए दिल्ली में इसकी कीमत 1,003 रुपये होंगी।



























Views Today : 14
Views Last 7 days : 116
Views Last 30 days : 845
Views This Year : 8236
Total views : 108709
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.30