भोपाल। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए चक्रवाती तूफान ‘अकवन’ का असर मध्यप्रदेश के मौसम पर भी देखने को मिलेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूवार्नुमान के मुताबिक, आगामी 20 और 21 नवंबर 2026 को प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। इस दौरान राज्य के करीब 20 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने और 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।
इन संभागों में सबसे ज्यादा असर
मौसम केंद्र भोपाल के वैज्ञानिकों के अनुसार, आंध्रप्रदेश के तट से टकराने के बाद इस समुद्री सिस्टम की नमी मध्यप्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों की ओर बढ़ेगी।
प्रमुख प्रभावित संभाग: तूफान के प्रभाव से जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में सबसे अधिक असर दिखेगा और यहां तेज आंधी के साथ बारिश की प्रबल संभावना है।




























Views Today : 36
Views Last 7 days : 248
Views Last 30 days : 650
Views This Year : 19647
Total views : 120120
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8