Homeसमसामयिक14 सितम्बर से गणेशोत्सव प्रारम्भ

14 सितम्बर से गणेशोत्सव प्रारम्भ

भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि यानी 14 सितंबर से देश भर में दस दिवसीय ‘गणेशोत्सव’ का भव्य शुभारंभ होगा। ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों के साथ घर-घर और बड़े-बड़े भव्य पंडालों में विघ्नहर्ता भगवान् श्री गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता का यह उत्सव  दस दिनों तक पूरे देश को भक्ति के अनूठे रंग में सराबोर रखेगा।

  ज्ञातव्य है कि सनातन धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत भगवान् गणेश की पूजा से होती है। मान्यता है कि गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धापूर्वक बप्पा की आराधना करने से जीवन के सभी संकट और विघ्न दूर होजाते हैं। इन दस दिनों में भगवान् गणेश को उनकी प्रिय प्रिय वस्तुएं— मोदक, दूर्वा (दूब घास) और लाल फूल अर्पित किए जाते हैं। सुबह-शाम होने वाली महाआरती और भजनों से पूरा वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। 

आज के दौर में यह उत्सव ‘इको-फ्रेंडली गणेशोत्सव’ के रूप में पर्यावरण संरक्षण का बड़ा संदेश दे रहा है। लोग प्लास्टर आॅफ पेरिस की जगह मिट्टी (शाडू माटी) से बनी प्रतिमाओं और प्राकृतिक रंगों को प्राथमिकता दे रहे हैं, ताकि अनंत चतुर्दशी (23 सितंबर) को विसर्जन के समय हमारी नदियां और जलस्रोत सुरक्षित रहें। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि हम अपनी आस्था के साथ-साथ प्रकृति का भी सम्मान करें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News