Homeदेश प्रदेशडिंडौरी के स्कूल में मध्याह्न भोजन में मिले कीड़े, नौनिहालों के भविष्य...

डिंडौरी के स्कूल में मध्याह्न भोजन में मिले कीड़े, नौनिहालों के भविष्य के साथ हो रहा है खिलवाड़

 डिंडौरी। मध्यप्रदेश के डिंडौरी विकासखंड के अंतर्गत आने वाले देवरी मिंगडी देवरी एकीकृत माध्यमिक शाला में बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खुलेआम खिलवाड़ का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शासकीय स्कूल में मिलने वाले मध्याह्न भोजन में कढ़ी-चावल के साथ बाल और रेंगते हुए कीड़े मिलने से स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। छात्राओं ने कड़ा विरोध जताते हुए इसकी शिकायत प्रधानाध्यापक से की, जिसके बाद पूरे मामले का भंडाफोड़ हुआ।  

    स्कूल में दर्ज 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि उन्हें पूरे सप्ताह में कभी भी शासन द्वारा तय निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन नहीं परोसा जाता है। कढ़ी-चावल परोसने के दिन जब भोजन में कीड़े और बाल दिखाई दिए, तो बच्चों ने भोजन करने से साफ इनकार कर दिया। जब इस संबंध में रसोइयों और जिम्मेदार स्व सहायता समूह से पूछताछ की गई, तो उन्होंने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि हमें जैसा राशन (सप्लाई) मिलता है, हम वैसा ही भोजन बना देते हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News