लखनऊ, 12 सितंबर। उत्तरप्रदेश के कई हिस्सों में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के बाद नदियों के उफान पर आने से राज्य के 25 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों को अत्यधिक तेज कर दिया है। राहत आयुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एनडीआरएफ एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें प्रभावित गांवों में दिन-रात मुस्तैद हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों को जहाँ सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में पहुँचाया जा रहा है, वहीं उनके लिए भोजन, शुद्ध पेयजल और चिकित्सा किट की व्यवस्था की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून अब अपने अंतिम चरण में है, लेकिन बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण अगले दो दिनों तक पूर्वी यूपी में मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। मुख्यमंत्री कार्यालय से सभी जिलाधिकारियों को स्थिति पर चौबीसों घंटे पैनी नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।




























Views Today : 176
Views Last 7 days : 832
Views Last 30 days : 1482
Views This Year : 10472
Total views : 110945
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8