नई दिल्ली। देशभर के कई राज्यों में स्वाइन फ्लू और इन्फ्लूएंजा के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। उमस भरे और बदलते मौसम के बीच राजधानी दिल्ली समेत कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों में संक्रमण के मामलों में भारी उछाल दर्ज किया गया है। अकेले दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मामले 2,300 के पार पहुंच चुके हैं, जबकि कर्नाटक में यह आंकड़ा 4,000 से अधिक हो गया है।
मामलों की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को अलर्ट जारी किया है और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, इस बार वायरस का कोई नया स्ट्रेन नहीं आया है, बल्कि पुराना स्ट्रेन ही लोगों को संक्रमित कर रहा है। समय के साथ लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) कम होने और मानसून की उमस के कारण यह संक्रमण तेजी से फैल रहा है। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि आम लोगों के लिए यह फ्लू भले ही सामान्य हो, लेकिन गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए यह बेहद ख़तरनाक साबित हो सकता है, अत: जीवनशैली में बदलाव लाएं और सावधानी बरतें।





























Views Today : 201
Views Last 7 days : 857
Views Last 30 days : 1507
Views This Year : 10497
Total views : 110970
Who's Online : 1
Your IP Address : 162.251.85.8