शहडोल। जिले के शासकीय हॉस्टलों (छात्रावासों) की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचीं छात्राओं की बात को संवेदनशीलता से सुनते हुए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का भरोसा दिया।
कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक आयुक्त (जनजातीय कार्य विभाग) और जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल हॉस्टलों की कमियों को दूर करने की जिम्मेदारी सौंपी है।
होगी साप्ताहिक मॉनिटरिंग: जिले के सभी कस्तूरबा गांधी और शासकीय कन्या छात्रावासों में भोजन की गुणवत्ता, सुरक्षा और साफ-सफाई की जांच के लिए राजस्व अधिकारियों की टीम गठित की जा रही है जो हर सप्ताह औचक निरीक्षण करेगी।



























Views Today : 205
Views Last 7 days : 861
Views Last 30 days : 1511
Views This Year : 10501
Total views : 110974
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8