महोबा। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में प्रत्येक माह की भांति इस माह भी तीसरे रविवार को अम्बे पैलेस, परमानंद चौक, महोबा में महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में ‘माँ’-गुरुवर के जयकारे कु. गोमती प्रजापति जी और कु. अंजली प्रजापति जी द्वारा लगवाए गए।
समापन अवसर पर टीमप्रमुख सुनील दत्त विश्वकर्मा जी ने कहा कि परम पूज्य गुरुवरश्री के द्वारा प्रदत्त साधनाक्रम को अपनाकर ही कलिकाल के कुचक्र से बचा जा सकता है। संगठन के महिला शाखा- चरखारी तहसील की अध्यक्ष श्रीमती ममता सिंह जी ने कहा कि गुरुवरश्री ने हमें जो विचारधारा प्रदान की है उसे अपने जीवन में धारण करें। नशे-मांसाहार व चरित्रहीनता से दूर रहते हुए हमें पुरुषार्थी व परोपकारी जीवन जीना है।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, युवा मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष बाबूलाल प्रजापति जी ने कहा कि युवा जहाँ हंै शक्ति वहाँं है, शक्ति जहाँ है विजय वहाँ है। हमें परम पूज्य सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के सान्निध्य में युगपरिवर्तन की राह में चलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। अत: निष्ठा-विश्वास से गुरुवरश्री के बताए मार्ग पर चलते हुए हमें जनजागरण के कार्य को गति देना है। पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल धुरिया जी ने कहा कि गुरुवरश्री ने समाज को त्रिवेणी रूपी तीन धाराएं प्रदान की है। हमें उन तीनों धाराओं पर चलकर अपने जीवन को धन्य बनाना है।
उद्बोधनक्रम के पश्चात् संगठन के ज़िलाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी जी ने उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू श्रीवास जी ने किया।




























Views Today : 211
Views Last 7 days : 867
Views Last 30 days : 1517
Views This Year : 10507
Total views : 110980
Who's Online : 5
Your IP Address : 162.251.85.8