Homeराष्ट्रीय समाचारपेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सख्त सजा, जल्द बनेंगे फास्ट ट्रैक...

पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सख्त सजा, जल्द बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न कहा है कि देश के युवाओं का भविष्य और उनका कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या पेपर लीक करने वाले दोषियों को कड़ा सबक सिखाने के लिए सरकार जल्द ही विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट (त्वरित अदालतों) का गठन करेगी, ताकि मामलों की दैनिक आधार पर सुनवाई कर दोषियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, हमारे युवाओं के कल्याण और भविष्य से बढ़कर कुछ भी महत्त्वपूर्ण नहीं है। हमने पेपर लीक में शामिल लोगों को त्वरित और सख्त सजा सुनिश्चित करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का निर्णय लिया है और संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दे दिए गए हैं। 

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News