Homeदेश प्रदेशउत्तरप्रदेश के बरेली और सहारनपुर में 6 अगस्त से शुरू होगी अग्निवीर...

उत्तरप्रदेश के बरेली और सहारनपुर में 6 अगस्त से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली

लखनऊ। भारतीय सेना ने उत्तरप्रदेश के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत आगामी 06 अगस्त 2026 से होने जा रही है, जिसमें मुख्य रूप से बरेली और सहारनपुर में रैलियों का आयोजन किया जाएगा। 

    सैन्य अधिकारियों के अनुसार, इस भर्ती रैली के माध्यम से युवाओं को जनरल ड्यूटी, ट्रेड्समैन, स्पोर्ट्स और क्लर्क जैसे महत्त्वपूर्ण पदों पर देश सेवा का अवसर मिलेगा।

     जानकारी के मुताबिक, बरेली के जाट रेजिमेंट सेंटर में 06 अगस्त से 13 अगस्त तक यूनिट हेडक्वार्टर्स कोटा के तहत रैली आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को समस्त मूल दस्तावेजों के साथ सुबह 4:00 बजे भर्ती स्थल के मुख्य गेट पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।

    इसी प्रकार सहारनपुर के अंबेडकर स्टेडियम में भर्ती रैली 17 अगस्त से शुरू होकर 10 सितंबर तक संचालित की जाएगी।   भर्ती कार्यालय के अनुसार, रैली में प्रतिदिन लगभग 1200 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। जिलावार विस्तृत कार्यक्रम भी जल्द ही पृथक से साझा किया जाएगा।

  सेना ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि रैली स्थल पर सुबह 7:00 बजे के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा, सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने सभी मूल प्रमाण पत्र तथा उनकी फोटोकॉपी का सेट अनिवार्य रूप से साथ लाएं, ताकि जांच प्रक्रिया के दौरान किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News