श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ जारी अभियानों के तहत भारतीय सुरक्षा बलों को एक बड़ी और ऐतिहासिक कामयाबी हासिल हुई है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के चनापोरा इलाके में सघन आतंकवाद विरोधी अभियान के बाद सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के मोस्ट-वांटेड टॉप कमांडर जाकिर अहमद गनी (उर्फ जाकिर गनाई) को मार गिराया है।
खुफिया रिकॉर्ड में ‘अ++’ श्रेणी के इस खूंखार आतंकी के खात्मे की पुष्टि खुद जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने की है। जाकिर गनी घाटी में कई टारगेट किलिंग और सुरक्षा बलों पर हुए हमलों का मास्टरमाइंड था।
अधिकारियों के मुताबिक, यह पूरा आॅपरेशन 03 जुलाई को तब शुरू हुआ था, जब शोपियां के मेमंदर इलाके के घने सेब के बागों में सेना के हाई-टेक सर्विलांस कैमरों में दो संदिग्ध स्थानीय आतंकवादियों की मूवमेंट दर्ज की गई थी। इनपुट मिलते ही भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल् ने संयुक्त रूप से सात गांवों को कवर करने वाले पूरे बेल्ट की सख्त घेराबंदी की थी।
गौशाला में छिपा था आतंकी: इलाके में कड़ा पहरा होने के कारण आतंकी भाग नहीं सके और लगातार अपनी लोकेशन बदलते रहे। बुधवार को सेना के जवानों ने जब चनापोरा गांव के एक विशिष्ट हिस्से को कॉर्डन किया, तो वहां छिपे आतंकी ने जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में जाकिर गनी मारा गया, जिसका शव बाद में एक स्थानीय गौशाला से हथियार और गोला-बारूद के साथ बरामद किया गया।





























Views Today : 32
Views Last 7 days : 207
Views Last 30 days : 679
Views This Year : 9240
Total views : 109713
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8