भोपाल। मध्यप्रदेश में अवैध नशे के खिलाफ राज्य सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कड़े लहजे में कहा है कि युवाओं की जिंदगी बर्बाद करने वाले नशामाफ़ियाओं को प्रदेश में सिर उठाने का मौका नहीं दिया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि नशे के अवैध अड्डों को न केवल बंद कराया जाएगा, बल्कि दोषियों की संपत्ति पर बुलडोजर भी चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि नशा तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस बिना किसी राजनीतिक दबाव के काम करे।
बॉर्डर पर चेकिंग: दूसरे राज्यों से आने वाले नशीले पदार्थों को रोकने के लिए सीमावर्ती जिलों में विशेष चौकियां बनाई जाएंगी।
कड़े कानून: हुक्का बार, अवैध शराब की दुकानों और सिंथेटिक ड्रग्स बेचने वालों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई होगी।
नो ड्रग्स जोन: युवाओं को नशे से बचाने के लिए सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सुरक्षा घेरा मजबूत करने का फैसला लिया है। स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में सिगरेट, तंबाकू या किसी भी प्रकार के नशे की बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी।
जागरूकता दल: हर कॉलेज में नशामुक्ति दल’ बनाया जाएगा, जो छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगा।




























Views Today : 228
Views Last 7 days : 884
Views Last 30 days : 1534
Views This Year : 10524
Total views : 110997
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8