Homeदेश प्रदेशबंगवार अंडरग्राउंड माइन हादसे में जांच कार्रवाई हुई तेज

बंगवार अंडरग्राउंड माइन हादसे में जांच कार्रवाई हुई तेज

शहडोल। सोहागपुर क्षेत्र स्थित एसईसीएल की बंगवार भूमिगत कोयला खदान में स्टॉपिंग वॉल (छत) धंसने से हुए दो मजदूरों की मौत और कई के घायल होने के मामले में प्रशासनिक जांच तेज हो गई है।

खदान सुरक्षा महानिदेशालय और एसईसीएल की उच्च स्तरीय टीमें लगातार घटनास्थल का मुआयना कर रही हैं। स्थानीय श्रमिक संगठनों ने प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजे की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है।

क्षेत्र की अन्य खदानों में भी सुरक्षा ऑडिट शुरू कर दी गई है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News