Homeक्षेत्रीयबंगवार भूमिगत कोयला खदान की छत गिरने से दो मजदूरों की मौत...

बंगवार भूमिगत कोयला खदान की छत गिरने से दो मजदूरों की मौत और छह घायल

शहडोल। एसईसीएल बंगवार भूमिगत कोयला खदान की छत गिरने से दो मजदूरों की मौत और छह मजदूरों के घायल होने की खबर है। यह दु:खद घटना धनपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोहागपुर इलाके में हुई।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को खदान के भीतर मजदूर जब पिलर नंबर 45 के पास सुरक्षा दीवार (स्टॉपिंग वॉल) का निर्माण कर रहे थे, तभी अचानक हवा का दबाव बढ़ा और छत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। इस मलबे की चपेट में आने से श्रमिक बालू बैगा (43 वर्ष) और गोलू बैगा (30 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को तुरंत बुढ़ार केंद्रीय अस्पताल और जिला अस्पताल शहडोल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News