शहडोल। शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम चंदोरा में गत दिवस एक खेत की जुताई और समतलीकरण के दौरान जमीन के भीतर से प्राचीनकाल की चार दुर्लभ देव प्रतिमाएं बरामद हुईं हैं। जैसे ही यह समाचार ग्रामीणों तक पहुंची, मौके पर पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का दौर शुरू हो गया । वर्तमान में यह खेत आस्था और कौतूहल का बड़ा केंद्र बन चुका है।
मूर्तियां मिलने की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दी गई। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने मूर्तियों को ग्रामीणों की सुरक्षा में उसी स्थान पर सुरक्षित रखवाया है। अधिकारियों के मुताबिक, अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण टीम को इसकी आधिकारिक जानकारी भेजी गई है। एएसआई के विशेषज्ञ ही इन मूर्तियों की प्राचीनता, उनकी बनावट शैली और वे किस सदी या कालखंड (जैसे कलचुरी या चंदेल कालीन) की हैं, इसका वैज्ञानिक निर्धारण करेंगे।
ग्रामीणों की माँग
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पुरातत्व जांच के बाद इन मूर्तियों को गांव में ही स्थापित कर एक भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाए।




























Views Today : 234
Views Last 7 days : 890
Views Last 30 days : 1540
Views This Year : 10530
Total views : 111003
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8