देवरिया। उत्तरप्रदेश के देवरिया जनपद में स्थित दिव्यशक्ति मैरिज लॉन में दिनांक 23 -24 मई को जनकल्याण की भावना को लेकर आयोजित 24 घंटे का श्री दुगार्चालीसा अखण्ड पाठ भव्यतापूर्वक सम्पन्न हुआ। भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्त्वावधान में हुए इस वृहद धार्मिक अनुष्ठान से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम के समापन सत्र में संगठन की केन्द्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन सिद्धाश्रमरत्न पूजा शुक्ला जी के प्रेरक उद्बोधन ने उपस्थित जनसमुदाय में नई ऊर्जा का संचार किया। आपने परम पूज्य सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज का आशीर्वाद संदेश देते हुए कहा कि ‘‘ यदि हमें ‘माँ’ की, अपने इष्ट की कृपा प्राप्त करनी है, तो तप, त्याग के मार्ग पर चलना पड़ेगा। आप चाहे सुख में हों, या दु:ख में, हर स्थिति में ‘माँ’-गुरुवर को याद करते रहें, उन्हें अपने हृदय में बसाकर रखें। चाहे कितनी ही बड़ी कठिनाई क्यों न आ जाए, कर्मपथ से कभी विचलित मत होना, ‘माँ’-गुरुवर जल्द ही उस कठिनाई से बाहर निकाल लेंगे और आपको पता भी नहीं चलेगा। ध्यान रखें, स्वयं के साथ समाज को पतन से बचाने के लिए नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् बनने की आवश्यकता है और माता भगवती आदिशक्ति जगत् जननी जगदम्बा की साधना से ही आत्मिक बल मिलता है, जिससे मनुष्य हर कठिनाई पर विजय पा सकता है।’’
शक्तिस्वरूपा बहन ने समाज में महिलाओं के सम्मान और उनकी सुरक्षा को लेकर प्रभावपूर्ण संदेश दिया।
संगठन के केन्द्रीय महासचिव अजय अवस्थी जी ने संगठन की जनकल्याणकारी नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘‘भगवती मानव कल्याण संगठन का मुख्य उद्देश्य केवल पूजा-पाठ नहीं, बल्कि समाज से छुआछूत, जातिवाद और कुप्रथाओं को मिटाना है। परम पूज्य गुरुवरश्री के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलें, नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् जीवन अपनाएं, नित्यप्रति साधना-आराधना करें, फिर देखिए आप सभी का जीवन सुख-शांति-संतोष से भर उठेगा। गुरुवरश्री ने कहा है, ‘तुम्हें सुख-शांति-संतोष और समृद्धि ही तो चाहिए, तो इसके लिए आलस्य, अकर्मण्यता का त्याग करें, धर्मवान और कर्मवान बनें।’
युवाओं को प्रेरित करते हुए आपने कहा कि ‘‘अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और देश के विकास में अपना योगदान दें।’’
कार्यक्रम के अंतिम चरण में उपस्थित हज़ारों श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। संगठन के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने में सराहनीय योगदान दिया।





























Views Today : 32
Views Last 7 days : 259
Views Last 30 days : 1299
Views This Year : 7061
Total views : 107534
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31