संकल्प शक्ति। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ता पुलिस को सूचना देकर अवैध शराब ज़ब्त करवाने में निरन्तर सक्रिय भूमिका में हैं।
इसी क्रम में, दिनांक 09 मई को रात्रि लगभग 09:30 बजे दमोह ज़िले के जबेरा थानान्तर्गत गहरा तिगड्डा पर चार पेटी शराब पकड़ी गई। आरोपी अमित सिंह लोधी पुत्र रमेश सिंह लोधी और वृंदावन यादव पुत्र भगवानदास यादव, निवासी-तेन्दूखेड़ा, चारपहिया वाहन बोलेरो, क्रमांक-एमपी 20, टीए/1114 से शराब लेजा रहे थे।
दिनांक 11 मई को सुबह 08:00 बजे दमोह ज़िले के बटियागढ़ थाने की चौकी केरबना अन्तर्गत बायपास रोड खड़ेरी गांव में दो पेटी देशी मसाला शराब पकड़ी गई। आरोपी गुड्डू सिंह और बाबू सिंह, निवासी ग्राम-सिहेरा, पल्सर मोटरसाइकिल में शराब लेजा रहे थे।




























Views Today : 4
Views Last 7 days : 109
Views Last 30 days : 847
Views This Year : 8221
Total views : 108694
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8