गर्मी का मौसम हो या फिर श्रम करने के बाद की थकान, शरीर को हाइड्रेट रखना ज़रूरी होता है। जब भी डिहाइड्रेशन की बात आती है, तो सबसे पहले दिमाग में पानी, नारियल पानी और मार्केट में मिलने वाले स्पोर्ट्स ड्रिंक का नाम आता है। कई लोग मानते हैं कि स्पोर्ट्स ड्रिंक पसीने से खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स को तुरंत पूरा कर देती है, जबकि कुछ लोग नारियल पानी को एक नेचुरल और हेल्दी विकल्प मानते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि हाइड्रेशन के लिए नारियल पानी और स्पोर्ट्स ड्रिंक में से कौन ज़्यादा फायदेमंद है? इस बारे में विशेषज्ञ बतलाते हैं कि यदि आपने हल्की वॉक या योग किया है, तो शरीर को सिर्फ थोड़े हाइड्रेशन की ज़रूरत होती है। ऐसे में नारियल पानी बिलकुल सही विकल्प है। लेकिन अगर आपने बहुत ही हैवी वर्कआउट या मैराथन जैसी लंबी एक्सरसाइज की है, जिसमें ज़्यादा पसीना और एनर्जी लॉस हुआ है, तो हेल्दी स्पोर्ट्स ड्रिंक कभी-कभी फायदेमंद हो सकती है, क्योंकि इसमें ग्लूकोज भी मौजूद होता है।
नेचुरल ड्रिंक है नारियल पानी :- नारियल पानी एक नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक माना जाता है। इसमें पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। ये सभी मिनरल्स शरीर में पसीने से होने वाली कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। इसके अलावा नारियल पानी में कैलोरी और शुगर बहुत कम होती है, जिससे यह वजन कंट्रोल करने वालों के लिए भी अच्छा विकल्प है।
स्पोर्ट्स ड्रिंक्स में क्या होता है? :- मार्केट में मिलने वाले ज़्यादातर स्पोर्ट्स ड्रिंक्स में सोडियम, शुगर और आर्टिफिशियल फ्लेवर होते हैं। इनका काम शरीर को तुरंत एनर्जी देना और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखना है। हालांकि, इनमें शुगर की मात्रा अक्सर ज़्यादा होती है, जिससे डायबिटीज या वजन की समस्या वाले लोगों के लिए ये ड्रिंक्स सही नहीं माने जाते।
पाचन सुधारता है नारियल पानी :- नित्यप्रति 1-2 गिलास नारियल पानी पीना सुरक्षित है। यह पाचन सुधारता है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है और शरीर को ठंडक पहुंचाता है।




























Views Today : 32
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 1287
Views This Year : 7097
Total views : 107570
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.217.31