सिद्धाश्रम। हर माह की भांति इस माह भी शुक्लपक्ष की अष्टमी, दिनांक 03 जुलाई को पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम स्थित त्रिशक्ति गोशाला में गोसेवा समर्पण दिवस मनाया गया।
प्रात:कालीन आरतीक्रम व शिष्यों-भक्तों से मिलने का क्रम सम्पन्न करने के पश्चात् सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज लगभग 10:00 बजे त्रिशक्ति गोशाला पहुंचे और गायों को अपने करकमलों से रोटियाँ खिलार्इं। इस अवसर पर उपस्थित पूजनीया शक्तिमयी माता जी ने भी गायों को रोटियां खिलाकर उनके सिर पर हाथ फेरकर अपना स्नेह-दुलार दिया।
इससे पहले सिद्धाश्रमवासियों और परम पूज्य गुरुवरश्री के शिष्यों-भक्तों ने गायों और बछड़ों को नहलाया और गोशाला की अच्छी तरह सफाई की।





























Views Today : 13
Views Last 7 days : 207
Views Last 30 days : 668
Views This Year : 9260
Total views : 109733
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.252