नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो शो मन की बात के 123वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार आप अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की ऊर्जा से भरे हुए हैं। यह 10 साल पहले शुरू हुआ था और आज पूरी दुनिया में छा गया है। योग दिवस की खूबसूरत तस्वीरें देखने को मिलीं। योग अब सशक्तीकरण का जरिया बन गया है।
प्रधानमंत्री ने कहा, 21 जून को देश और दुनिया भर में लाखों लोगों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया। इसकी शुरूआत 10 साल पहले हुई थी। इन 10 सालों में हर साल उसकी परंपरा पहले से ज़्यादा भव्य होती गई है। यह दशार्ता है कि ज़्यादा लोग योग को अपने जीवन में शामिल कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लंबे समय के बाद कैलाश मानसरोवर की यात्रा शुरू हुई है। हिंदू, बौद्ध, जैन परंपरा में कैलाश को श्रद्धा का केंद्र माना गया है। जब कोई तीर्थयात्रा पर जाता है तो एक भाव मन में आता है, चलो बुलावा आया है। यही भाव हमारी धार्मिक यात्राओं की आत्मा है। ये यात्राएं शरीर के अनुशासन का, मन की शुद्धि का, आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ-साथ प्रभु से जुड़ने का माध्यम है।
इमरजेंसी के दौर को याद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इमरजेंसी लगाने वालों ने ना सिर्फ हमारे संविधान की हत्या की, बल्कि उनका इरादा न्यायपालिका को भी अपना गुलाम बनाए रखने का था। इस दौरान लोगों को बड़े पैमाने पर प्रताड़ित किया गया था। इसके ऐसे अनेक उदाहरण हैं, जिन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने सरकारी योजनाओं के बारे में बात करते हुए कहा कि अभी इंटरनेशनल लेबल आॅर्गनाइजेशन की रिपोर्ट आई है, इसमें सामने आया है कि देश के 95 करोड़ लोग किसी न किसी सरकारी योजना का लाभ उठा रहे हैं। इन सफलताओं ने एक विश्वास दिलाया है कि आने वाले समय में भारत और सशक्त होगा। जनभागीदारी से ये देश और आगे बढ़ रहा है।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 207
Views Last 30 days : 668
Views This Year : 9260
Total views : 109733
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.252