विदिशा। भोपाल-सागर हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने तीन राहगीरों को रौंद दिया। ग्रामीणों को रौंदकर भागते कार चालक को ग्यारसपुर पुलिस ने मानोरा के पास पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शनिवार की सुबह 10 बजे खरी गांव के पास तीन ग्रामीण सड़क किनारे चल रहे थे। पीछे से कार चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। घटना में मोहन मालवीय और हल्के प्रजापित की मौत हुई। वहीं ओमप्रकाश मालवीय को घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ हिट एंड रन का केस दर्ज किया गया।




























Views Today : 26
Views Last 7 days : 918
Views Last 30 days : 1571
Views This Year : 10574
Total views : 111047
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8