कर्नाटक। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते हुए केन्द्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि आठ करोड़ के रुपये के साथ भाजपा नेता का बेटा पकड़ा गया, लेकिन गिर$फ्तार मनीष सिसोदिया को किया गया।
केजरीवाल ने कहा कि कर्नाटक के लोग तो बहुत अच्छे हैं, देशभक्त हैं, लेकिन यहां के नेता बहुत खराब हैं। कर्नाटक की सरकार 40 परसेंट कमीशन वाली सरकार है। केजरीवाल ने कहा कि आज कर्नाटक को इन नेताओं ने पूरे देश और दुनिया में बदनाम कर दिया है। यहां कोई भी सरकारी काम होता है, उसमें यहां के नेताओं को 40 प्रतिशत कमीशन देना पड़ता है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए केजरीवाल ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले अमित शाह आए थे, बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे। कह रहे थे कि हमारी सरकार बना दो, हम भ्रष्टाचार दूर कर देंगे। केजरीवाल ने कहा कि उनको (शाह) किसी ने याद दिलाया कि अभी आपकी ही सरकार है। ये जो आप कह रहे हो कि भ्रष्टाचार को दूर कर देंगे तो पांच साल से आप कर क्या रहे थे?



























Views Today : 23
Views Last 7 days : 288
Views Last 30 days : 870
Views This Year : 3364
Total views : 103837
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.216.139