लखनऊ। उत्तरप्रदेश के बहराइच में रोडवेज बस और ट्रक एक-दूसरे से भिड़ गए और इस दुर्घटना में 06 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हैं। घायलों में 04 की हालत गंभीर है। सामान्य घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह साढ़े चार बजे के करीब हुआ। तेज रफ्तार ट्रक लखनऊ ईदगाह डिपो की रोडवेज को साइड से टक्कर मार दी। यह घटना जरवल थाना क्षेत्र के घाघरा घाट के समीप घटित हुई। हादसे का शिकार हुई बस बहराइच से लखनऊ जा रही थी।




























Views Today : 25
Views Last 7 days : 290
Views Last 30 days : 872
Views This Year : 3366
Total views : 103839
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139