शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढऩे पर यह नसों में जमा होजाता है, जिसकी वजह से आपको हार्ट अटैक और इससे जड़ी बीमारियों का ख़्ातरा रहता है। हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का सबसे बड़ा कारण हाई कोलेस्ट्रॉल को ही माना जाता है। शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल यानी फैट होते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन। एचडीएल कोलेस्ट्रॉल गुड कोलेस्ट्रॉल होता है और एलडीएल को बैड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढऩे की स्थिति को ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। जब ब्लड में यह कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, तो इसकी वजह से आपकी धमनियों में ब्लॉकेज होने लगता है। हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए कुछ सब्जियों का जूस बहुत फायदेमंद होता है।
1. करेले का जूस
करेले का जूस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी परेशानी में बहुत फायदेमंद होता है। करेले का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार होता है। इस जूस को पीने से एथेरोस्क्लेरोसिस का जोखिम भी कम होता है। अगर आप रोजाना करेले के जूस पीते हैं, तो हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।
2. लौकी का जूस
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में लौकी का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। लौकी के जूस में विटामिन सी, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स और जिंक जैसे पोषकतत्त्व पाए जाते हैं, जिनका सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में फायदा मिलता है।
3. पालक का जूस
हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए पालक के जूस का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है। पालक के जूस में भी फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन सी और जिंक आदि की पर्याप्त मात्रा होती है। सुबह के समय इसका सेवन करने से शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है।
4. कद्दू का जूस
हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए कद्दू के जूस का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। कद्दू के जूस में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। फाइबर का सेवन करने से शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है।




























Views Today : 24
Views Last 7 days : 289
Views Last 30 days : 871
Views This Year : 3365
Total views : 103838
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139