काजू सेहत के लिए फायदेमंद होता है। काजू में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और जिंक जैसे पोषकतत्त्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, काजू में विटामिन्स भी अधिक मात्रा में होते हैं। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए आपको अपनी डाइट में काजू ज़रूर शामिल करना चाहिए। काजू में पोटैशियम होता है, जो हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। काजू में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मज़बूत बनाता है। अगर आप नियमित रूप से काजू का सेवन करेंगे, तो इससे वजन भी कंट्रोल में रहता है। इसलिए संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको अपनी डाइट में काजू ज़रूर शामिल करना चाहिए।
ज्ञात हो कि काजू की तासीर गर्म होती है। ऐसे में अगर आप सर्दियों में काजू खाएंगे, तो इससे शरीर में गर्माहट बनी रहेगी। तो आइए, जानते हैं कि सर्दियों में काजू कैसे खाएं?-
भूनकर खाएं काजू
सर्दियों में भूने हुए काजू खाना बेहद फायदेमंद होता है। आप नियमित रूप से नाश्ते या स्नैक्स में रोस्टेड काजू खा सकते हैं। इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहेगा और वजन भी कंट्रोल में रहेगा। काजू में फाइबर भी अधिक होता है, जो पेट के लिए अच्छा होता है। इसलिए आप चाहें तो सर्दियों में काजू भूनकर खा सकते हैं।
काजू वाला दूध पिएं
सर्दियों में काजू वाला दूध पीना भी बेहद फायदेमंद होता है। आप सर्दियों में रात को सोते समय काजू वाला दूध पी सकते हैं। इसके अलावा, नाश्ते में भी काजू वाला दूध पिया जा सकता है। इसके लिए आप एक गिलास दूध लें और इसमें 4-5 काजू डालें तथा अच्छी तरह से उबाल लें। अब आप इस दूध को पी सकते हैं और काजू चबाकर खा सकते हैं। इसके अलावा, आप चाहें तो मु_ीभर काजू लें और ग्रांइड करके भी काजू वाला दूध पी सकते हैं। हालांकि, इस दूध को बनाने में ज़्यादा मेहनत की ज़रूरत होती है।
काजू की स्मूदी पिएं
आप सर्दियों में काजू की स्मूदी भी पी सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास दूध लें। इसमें एक केला और 7-8 काजू डालें। अब इसे अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। फिर इसे रोजाना वर्कआउट करने से पहले या बाद में पी लें। रोजाना काजू की स्मूदी पीने से आपको ताकत मिलेगी और आप स्वस्थ महसूस करेंगे। काजू की स्मूदी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है।
ओट्स के साथ मिलाकर खाएं
आप नाश्ते में भी काजू का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। एक पैन में दूध और ओट्स डालें। इसमें काजू के टुकड़े मिला दें और फिर अच्छी तरह से पका लें। आप रोजाना नाश्ते में ओट्स के साथ काजू का सेवन कर सकते हैं।




























Views Today : 24
Views Last 7 days : 289
Views Last 30 days : 871
Views This Year : 3365
Total views : 103838
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139