वाशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र के समाजिक विकास आयोग ने 62वें सत्र के लिए यूएन में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज को अपना अध्यक्ष चुना है। यह चुनाव इस सप्ताह न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में समाजिक विकास आयोग के 62वें सत्र की पहली बैठक के दौरान किया गया। वहीं, उत्तरी मेसिडोनिया के जान इवानोवसकी, डोमिनिकन गणराज्य से कार्ला मारिया कार्लसन और लक्समबर्ग से थामस लैमर उपाध्यक्ष चुने गए हैं।
समाजिक विकास आयोग ने 62वें सत्र की पिछली बैठक के दौरान भविष्य के संगठन और समाजिक विकास आयोग के कार्य के तरीके को मंज़ूरी दी थी। इस दौरान कहा गया था कि सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा के कार्यान्वयन में तेजी लाने और गरीबी उन्मूलन के व्यापक लक्ष्य को पाने के लिए समाजिक विकास और समाजिक न्याय को बढ़ावा देना होगा।




























Views Today :
Views Last 7 days : 284
Views Last 30 days : 830
Views This Year : 3366
Total views : 103839
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139