रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जि़ले में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित ओढी कट पर एक तेज रफ्तार कैंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई है, जबकि उसके पीछे बैठा साथी बाल-बाल बच गया। बावल थाना पुलिस ने चालक के विरुद्ध मु$कदमा दजऱ् कर लिया है। चालक फरार है, जबकि कैंटेनर को पुलिस ने ज़ब्त कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के गांव शेखपुर निवासी धर्मबीर बावल औद्योगिक एरिया स्थित एक कंपनी में बतौर गार्ड नौकरी करता था। रविवार को वह दिल्ली-जयपुर हाईवे से गुज़र रहा था। तभी असाही इंडिया पुल के समीप खड़ा झुन्झुनू का रहने वाला भवानी सिंह उसे मिल गया।
दोनों की अच्छी जान-पहचान थी। भवानी को गांव चांदुवास स्थित आरा मशीन से लकड़ी लेकर आना था, इसलिए वह धर्मबीर की बाइक पर लिफ्ट लेकर बैठ गया। लघुशंका होने पर ओढ़ी कट के पास दोनों सड़क किनारे रूक गए। चांदुवास जाने के लिए जैसे ही धर्मबीर ने बाइक स्टार्ट की तो पीछे दिल्ली की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी।
आरोपी कैंटेनर चालक मौके से भाग गया, जबकि भवानी ने राहगीरों की मदद से गम्भीर रूप से घायल हो गए धर्मबीर को ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचा, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची बावल थाना पुलिस ने भवानी सिंह की शिकायत पर फरार कैंटेनर चालक के विरुद्ध मु$कदमा दजऱ् कर लिया है।




























Views Today : 24
Views Last 7 days : 289
Views Last 30 days : 871
Views This Year : 3365
Total views : 103838
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139