महेंद्रगढ़। हरियाणा के नारनौल में नारनौल रेलवे स्टेशन से थोड़ा आगे गांव पटीकरा के पास शक्रवार की शाम को राजस्थान के बहरोड के एक व्यक्ति ने कुछ लोगों से तंग आकर अपनी दो छोटी बेटियों के साथ ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है।
सुसाइड नोट में मृतक ने बहरोड के गांव भगवाडी में बने फोटो स्टूडियो के मालिक पर आत्महत्या के लिए मज़बूर करने की बात लिखी है। सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा।
जानकारी के अनुसार, गांव कुरेली (राजस्थान) थाना बहरोड़ का रहने वाला 28 वर्षीय विनोद कुमार अपनी 06 वर्षीय और 03 वर्षीय बेटी छवि व दीक्षिता को ट्रेन दिखाने के बहाने गोद मे लेकर गांव कादिपुरी के समीप चलती ट्रेन के सामने कूद गया। इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।





























Views Today : 19
Views Last 7 days : 284
Views Last 30 days : 866
Views This Year : 3360
Total views : 103833
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139