पटना । बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग खत्म हो गई है। दिनांक 06 नवम्बर की सुबह 07 बजे से शाम 06 बजे तक 64.46 फीसदी वोटिंग हुई है। बेगूसराय में सबसे ज़्यादा 67.32% और शेखपुरा में सबसे कम 52.36% वोटिंग हुई। हालांकि अगर पहले चरण के मंत्रियों की सीटों पर बात की जाए तो सबसे ज़्यादा कल्याणपुर में 71. 62% और सबसे कम बांकीपुर 40.00% में मतदान हुआ।
किसका क्या है दावा?
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 16 मंत्रियों की सीटों पर भी मतदान हुआ है। इसमें 15 सीटें ऐसी है, जहां पिछले बार के मुकाबले ज़्यादा मतदान हुआ है। एक मात्र सीट कुढ़नी ऐसी रही है जहां 2020 के चुनाव से कम वोट पड़े। इन 15 सीटों पर ज़्यादा मतदान को दोनों पक्ष अपने-अपने फायदे में बता रहे हैं। सत्तापक्ष की ओर से कहा जा रहा है कि जनता सरकार के कामों से खुश हैं इसलिए ज़्यादा से ज़्यादा लोगों ने मतदान किया है।



























Views Today : 23
Views Last 7 days : 288
Views Last 30 days : 870
Views This Year : 3364
Total views : 103837
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139