संकल्प शक्ति। दमोह जि़ले के पथरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री लखन पटेल जी, पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), मध्यप्रदेश शासन, मंत्री बनने के बाद दिनांक 20 फरवरी 2024 को सायं 05:30 बजे अपने परिवार सहित पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम पहुंचे और आश्रम में स्थित त्रिशक्ति गोशाला गए। इसके पश्चात् तत्समय श्री दुर्गाचालीसा अखण्ड पाठ मंदिर में चल रहे आरतीक्रम में सम्मिलित हुए।
आरतीक्रम में सम्मिलित होने के बाद मंत्री जी ने सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज को नमन किया और परम पूज्य गुरुवरश्री से चर्चा के दौरान कहा कि ”मैं गोसेवा, गोसंरक्षण-संवर्धन के क्षेत्र में अपने कत्र्तव्य का अच्छी तरह निर्वहन कर सकूं, इसके लिए मुझे आशीर्वाद प्रदान कीजिए।” सद्गुरुदेव जी महाराज ने कहा कि ”मेरा आशीर्वाद है। माँ की कृपा से गोसेवा व जनसेवा का अवसर प्राप्त हुआ है, उसे संकल्पित भाव से कीजिए तथा प्रदेश को नशामुक्त बनाने की दिशा में भी कार्य करने की आवश्यकता है।”





























Views Today : 19
Views Last 7 days : 284
Views Last 30 days : 866
Views This Year : 3360
Total views : 103833
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139