उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन में मानवता को शर्मसार करने वाले बलात्कार के आरोपी पर शिवराज सरकार का बुलडोजर कहर बनकर टूआ। सतना की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी आटो ड्राइवर भरत सोनी का नानाखेड़ा स्थित मकान ढहा दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के पिता ने सालों से सरकार की जमीन पर कब्जा किया हुआ था। हालांकि, नगर निगम ने पहले ही जमीन खाली कराने के लिए नोटिस जारी किया हुआ था।
जल्द मिलेगी सजा
नाबालिग से बलात्कार के आरोपी को जल्द-से-जल्द सजा दिलाने की कोशिश हो रही है। इसके लिए पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने की कोशिशें कर रही है। वहीं, आरोपित के पिता ने इस शर्मनाक करतूत के लिए फांसी की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि मैं बेटे से मिलने के लिए कहीं पर भी नहीं जाऊंगा। मेरे बेटे को फांसी दी जानी चाहिए।
गौरतलब है कि 25 सितंबर को मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग आधी रात को रेलवे स्टेशन क्षेत्र में भटक रही थी। ऐसे में भरत सोनी ने उसे अपनी ऑटो में बिठाया और जीवनखेड़ी क्षेत्र ले गया, जहां पर उसने मानवता को शर्मसार करते हुए हैवानियत भरे कृत्य को अंजाम दिया।




























Views Today :
Views Last 7 days : 284
Views Last 30 days : 830
Views This Year : 3366
Total views : 103839
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139