शहडोल। बुढ़ार जनपद के केशवाही गांव में बुधवार को दीवार के गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई है। यह घटना केशवाही ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 की है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम पंचायत संकरी गली में नाली का निर्माण कर रही हैं। जिस स्थान पर नाली खोदी गई थी वहां पर दीवार सड़क से लगी हुई थी। बुधवार की दोपहर ग्रामीण मज़दूर मौके पर काम कर रहे थे तभी अचानक नाली से सटी दीवार भरभरा कर गिर गई और ग्रामीण गणेश सिंह की मौत हो गई। आनन-फानन में घायल मज़दूर को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामला दजऱ् कर लिया है।




























Views Today : 24
Views Last 7 days : 289
Views Last 30 days : 871
Views This Year : 3365
Total views : 103838
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139