राजनांदगांव/रायपुर। आपने प्लास्टिक, कपड़ा के ही चटाई देखे होंगे, लेकिन छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जि़ले के गोशाला के कारीगरों ने गोबर और गोमूत्र की चटाई बनाकर सबको चौंका दिया है। गोबर और गोमूत्र से बनी चटाई को देश की पहली चटाई बताई जा रही है। यहीं नहीं गोबर और गोमूत्र की चटाई को पीएम नरेंद्र मोदी को भेंट की जाएगी। सुरक्षा जांच के लिए जल्द दिल्ली भेजी जाएगी।
जानकारी के अनुसार, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जि़ले के धरमपुर रोड स्थित मनोहर गौ-शाला में सौम्या कामधेनु गाय के 100 किलो गोबर और गौमूत्र से देश की पहली चटाई बनाई है। 14.5 किलो वजनी चटाई को 54 कारीगरों ने मिलकर 11 महीने में तैयार किया है। कारीगरों ने बताया कि गोबर की कालीन, चरक ऋषि की चरक चटाई है। इसका शास्त्रों में भी वर्णन है। हमने उसे ही बनाने की कोशिश की है।
चटाई को बनाने हेतु कारीगर बीते पाँच साल से मेहनत कर रहे थे। पाँच वर्षों का संघर्ष अब पूरा हो गया है। यह चटाई पूरी तरह से गोमूत्र और सौम्या कामधेनु गाय के गोबर से बनी है।




























Views Today : 24
Views Last 7 days : 289
Views Last 30 days : 871
Views This Year : 3365
Total views : 103838
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139