गोवा। गोवा के नाइटक्लब में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग में मृतकों का आंकड़ा 25 हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दु:ख जताया है। गोवा के अरपोरा इलाके में स्थित नाइटक्लब बिर्क में शनिवार देर रात आग लग गई। नाइटक्लब के किचन में सिलेंडर ब्लास्ट के चलते आग लगी और तेजी से फैली, जिसके चलते लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। शुरुआती जांच में पता चला है कि नाइटक्लब में आग से बचाव के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था।
गोवा पुलिस ने एक बयान में बताया कि उत्तरी गोवा के अरपोरा में बिर्क बाय रोमियो लेन में भीषण आग लगी, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में चार पर्यटक है और 14 नाइटक्लब के कर्मचारी तथा सात की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। हादसे की वजह की जांच की जा रही है।




























Views Today : 24
Views Last 7 days : 289
Views Last 30 days : 871
Views This Year : 3365
Total views : 103838
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139